ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयअपराधट्रेंडिंग

पूर्वजों के मोक्ष के लिए मां ने की अपने 2 मासूम बेटों की हत्या

गुजरात के नवसारी जिले में एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक बेरहम मां ने कथित तौर पर अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या कर दी। गिरफ्तार की गई महिला सुनीता शर्मा ने अपने ससुर की भी हत्या करने की कोशिश की, जिन्होंने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार रात नवसारी जिले के बिलिमोरा कस्बे के देसरा इलाके में एक फ्लैट में हुई। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली आरोपी महिला सुनीता शर्मा अपने पति शिवकांत, 7 और 4 साल के दो बेटों, सास-ससुर इंद्रपाल के साथ अपार्टमेंट में रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि शिवकांत को टाइफाइड होने का पता चला था और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बेडरूम में आधी रात के करने देवता की प्रार्थना

डीएसपी बी.वी. गोहिल ने बताया, “सुनीता के ससुर इंद्रपाल और उनकी पत्नी अपने बेटे शिवकांत को खाना देने अस्पताल गए थे और लौटने के बाद सो गए। सुनीता अपने बेडरूम में थी। अचानक, आधी रात को सुनीता, जो कुछ दिनों से परेशान थी, किसी देवता से प्रार्थना करने लगी और अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए अपने दोनों बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुनीता अपने सास-ससुर के कमरे में गई और अपने ससुर का भी गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन वह घर से बाहर भागने में कामयाब रहे और उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी।

डीएसपी गोहिल ने बताया कि इस बीच, उसने सामने का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पड़ोसियों के बार-बार खटखटाने के बावजूद गेट नहीं खोला। वारदात की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया, जो अंदर अपने बच्चों के शवों के पास बैठी थी।

What's your reaction?

Related Posts