अगर आप Motorola का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि कंपनी ने भारत में अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस लिस्ट में Moto G35, Moto G57 Power और Edge 60 Fusion जैसे मॉडल शामिल हैं, जो बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद किए जाते हैं। नई कीमतें अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं, जिससे अब इन फोन्स को खरीदने के लिए यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मोटोरोला के फोन्स की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अगर आप इन फोन्स को खरीदने का सोच रहे थे, तो अब आपको नई कीमत में फोन को खरीदना होगा। जानें इन फोन्स की नई कीमतें:
Moto G35 की नई कीमत
Moto G35 कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत में 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट पहले 11,999 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 12,499 रुपए हो गया है। वहीं 8GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए से बढ़कर 13,999 रुपए हो गई है।
Moto G57 Power भी हुआ महंगा
Moto G57 Power को इसकी बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 14,999 रुपए में उपलब्ध था, जो अब 15,999 रुपए हो गया है। यानी इस फोन की कीमत में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
| Model name | Variant | Old price | New price |
| Moto G35 | 4GB + 128GB | Rs 11,999 | Rs 12,499 |
| 8GB + 128GB | Rs 12,999 | Rs 13,999 | |
| Moto G57 Power | 8GB + 128GB | Rs 14,999 | Rs 15,999 |
| Motorola Edge 60 Fusion | 8GB + 128GB | Rs 20,999 | Rs 22,999 |
| 8GB + 256GB | Rs 22,999 | Rs 24,999 | |
| 12GB + 256GB | Rs 24,999 | Rs 26,999 |
Motorola Edge 60 Fusion की इतने रुपए बढ़ी कीमत
Edge 60 Fusion इस लिस्ट का सबसे प्रीमियम फोन है और इसकी कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपए से बढ़कर 22,999 रुपए का हो गया है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपए में मिल रहा है। इस फोन पर सीधे 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
कीमत बढ़ने की वजह
Motorola ने आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने की वजह साफ नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण है कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत और सप्लाई चेन में आने वाली दिक्कतें। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में भी स्मार्टफोन कंपनियां लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ा रही हैं।



















