ब्रेकिंग खबरें

राजनीति

एनडीए इस बार 400 पार : मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है. साथ ही दावा किया कि चुनाव में भाजपा को 370 और एनडीए को 400 से ज्यादा सीट मिलेंगी. विपक्ष पर वार करते उन्होंने कहा, अगले चुनाव में वह दर्शक दीर्घा में दिखेगा.

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में मोदी ने दावा किया कि हमारी सरकार के तीसरेकार्यकाल में सिर्फ 100-125 दिन बाकी हैं. उन्होंने कहा कि वह आंकड़ों पर नहीं जाते, पर देश का मूड देख रहे हैं.

तो सदियां लग जातीं : मोदी ने बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, यदि कांग्रेस की रफ्तार से काम करते तो सदियां लग जाती. पहले कार्यकाल में यूपीए सरकार के गड्ढे भरते रहे, दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे में विकसित भारत का लक्ष्य है.

कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी भी विश्वास नहीं किया

इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि देश के नागरिकों के लिए वो कैसा सोचते थे अगर मैंने नाम बोला तो उनको चुभन होगी,लेकिन 15 लाल किले से पीएम नेहरू ने जो कहा था. वो सुनना एक बार सुनना चाहिए. उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आम तौर पर नहीं है. हम उतना काम नहीं करते हैं जितना कि जापान वाले, अमेरिका वाले, यूएस वाले करते हैं.

What's your reaction?

Related Posts