गुजरात में विधानसभा चुनाव के एलान के बाद अब यूपी में भी सियासी पारा चढ़ने लाग है. वहीं दूसरी ओर मोरबी हादसे के बाद विपक्षी दल बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं. लेकिन इसी बीच कलाकारों के गानों ने भी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अब बीजेपी पर तंज कसते हुए भोजपुरी कलाकार नेहा सिंह राठौरने ‘गुजरात में का बा’ गाना गाया है, जो काफी सुना जा रहा है.
नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने के जरिए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने गाने के जरिए मोरबी हादसा होने के बाद भी पीएम मोदी की हुई जनसभा को लेकर तीखा तंज कसा है. उन्होंने गाने में प्रोपगेंडा को लेकर भी निशाना साधते हुए प्रश्न किया है, “गुजरात में का बा?” गाने के जरिए लोगों की मौत और उसके बाद हो रही राजनीति पर भी टिप्पणी की गई है.
नेहा सिंह राठौर भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका है. उन्होंने छठ पूजा पर भी कई सिंगर के साथ मिलकर गाने रिलीज किए हैं. वहीं, अब उनका नया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, गुजरात में का बा? उन्होंने इस गाने में मोरबी ब्रिज हादसे को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सीधे तौर पर सरकार पर निशाना साधा है. गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, लोग मरत बा डूब-डूब के, साहेब के सभवा जारी बा, गलती सब मरने वालों की ई प्रोपेगेंडा भारी बा, का बा? नेहा ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसके बाद से यह लगातार वायरल हो रहा है. साथ ही नेहा के फैंस भी लगातार इसपर कमेंट्स कर रहे हैं.
ट्विटर पर गाना शेयर करते हुए नेहा ने कुछ लाइन कैप्शन में लिखी हैं, “लोग मरत बा डूब-डूब के, साहेब के सभवा जारी बा, गलती सब मरने वालों की प्रोपेगेंडा भारी बा, का बा?” नेहा ने बिहार में लोक आस्था के पर्व छठ पूजा के दौरान भी कई गाने रिलीज किए थे. जो दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किए गए थे. वहीं, नेहा सिंह अपने व्यंग्य गीत के लिए मशहूर हैं. सिंगर अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को अपने गानों के जरिए उठाती रहती हैं. वहीं, नेहा का यह नया गाना गुजरात में हुए हादसे और आने वाले चुनाव को जोड़ता है.


















