नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भारी विद्रोह और हंगामे के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. नेपाल में इस समय भारी उथल-पुथल मची है. सोशल मीडिया पर बैन को लेकर शुरू हुआ Gen-Z प्रोटेस्ट अब व्यापक रूप ले चुका है. नेपाल सरकार के कई बड़े मंत्रियों और पीएम ने खुद इस्तीफा दे दिया है.
इस्तीफे से पहले पीएम ओली ने सेना प्रमुख अशको राज से स्थिति पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने को कहा था. इसके साथ ही देश से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सेना से मदद मांगी. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, इस पर सेना प्रमुख ने ओली से पद से इस्तीफा देने को कहा था.
सेना का कहना है कि पीएम के बिना सत्ता छोड़े स्थिति पर नियंत्रण पाना मुश्किल है. अगर ओली सत्ता छोड़ देते हैं तो सेना स्थिति पर काबू पाने को तैयार है.

















