Analog Paneer Ban News: नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब बेचा जा रहा है। अब फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म Zomato पर एनालॉग पनीर से बने डिशेज नहीं बिकेंगे। इस बारे में कंपनी ने जीरो-टॉलरलेंस पॉलिसी की घोषणा की है।
तत्काल प्रभाव से लागू
जोमैटी की तरफ से सोमवार को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक इस प्रावधान के उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट या क्लाउड किचन को लिस्टिंग से हटा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह कदम फूड क्वालिटी के बारे में बेहतर ट्रांसपेरेंसी के लिए उठाया गया है।
रेस्टोरेंट को दिया गया निर्देश
जोमैटो की इस पॉलिसी के तहत रेस्टोरेंट पार्टनर्स से तुरंत करेक्टिव मीजर्स उठाने को कहा गया है। मतलब कि वे तुरंत ही एनालॉग पनीर के बदले नेचुरल डेयरी प्रोडक्ट्स की ओर शिफ्ट करें। यदि तुरंत बदलाव संभव नहीं हो तो अपने मेन्यू से एनालॉग डेयरी वाले आइटम्स को हटा दें। रेस्टोरेंट्स से यह भी कहा गया है कि वे सप्लायर्स द्वारा दी गई प्रोडक्ट लेबल्स और इंग्रीडिएंट डिक्लेरेशन की समीक्षा करें ताकि उपयोग की जा रही सामग्री की जांच हो सके और जूमैटो पर लिस्ट की गई प्रोडक्ट्स की सही जानकारी सुनिश्चित हो सके।
निर्देश का पालन नहीं होगा तो..
कंपनी ने कहा है कि जो भी रेस्टोरेंट पार्टनर्स इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के साथ पारदर्शिता जरूरी है और उन्हें हेल्दी फूड का विकल्प उपलब्ध कराना उनका ध्येय है।
स्टेंडर्ड क्लियर
जोमैटो के सीईओ आदित्य मंगला ने कहा “जोमैटो में हमारा कोर मिशनल ग्राहकों को बेहतर फूड उपलब्ध कराना है। मतलब कि उन्हें हेल्दी फूड उपलब्ध कराने के वादे की पूर्ण रक्षा की जाएगी। इसलिए हमारे रेस्टोरेंट पार्टनर्स को यह बात माननी होगी।”


















