भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। राजधानी दिल्ली से देखें तो कुल 10 नाम हैं। इनमें राम माधव, बी एल संतोष, सुनील बंसल और संदीप पाठक जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। इन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव जैसे पद मिले हैं। आगे जानिए पूरी लिस्ट।
नितिन नवीन की टीम में दिल्ली से 10 नेता कौन
नितिन नवीन की नई बनी टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया सलाहकार तक के पद दिए गए हैं। राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए संदीप पाठक की भी चर्चा है, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में आए थे।
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- राम माधव
- राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)- बी एल संतोष
- राष्ट्रीय महामंत्री- सुनीव बंसल
- राष्ट्रीय मंत्री- संदीप पाठक, स्वदेश सिंह
- नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक- राजीव बब्बर
- मीडिया सह संयोजक- प्रदीप भंडारी, सिद्धार्थ यादव
- सोशल मीडिया सह-संयोजक- शिवानंद द्विवेदी
राम माधव पहले भी संभाल चुके बड़े पद
नितिन नवीन की टीम में दिल्ली से जितने भी बड़े नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, उनमें राम माधव का कद सबसे ऊंचा है। वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। माधव ने पहले भी भाजपा में बड़े पद संभाले हैं। 2014 से 2020 तक BJP के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और 2024 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के इंचार्ज रह चुके हैं।
बीएल संतोष को फिर मिला मौका
भाजपा की ये टीम पार्टी प्रेसिडेंट नितिन नवीन के अंडर काम करेगी। टीम में कई नए चेहरे हैं और इसमें अनुभवी और युवा दोनों तरह के लोग हैं। महिलाओं को भी काफी रिप्रेजेंटेशन दिया गया है। बीएल संतोष नेशनल जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) के पद पर बने रहेंगे।
साल 2027 में होगी बड़ी परीक्षा
नितिन नवीन की इस नई टीम को 2027 में एक बड़े टेस्ट का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अगले साल कई राज्यों में चुनाव हैं। राजनीतिक नजरिए से देशभर की नजरें उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर पड़ने वाली हैं, क्योंकि वहां भी 2027 में चुनाव हैं।


















