ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

सूने मकान में चोरी के मामले में एक आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार, 12.50 लाख का माल बरामद

रायपुर. रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी और एक नाबालिग सहित कुल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के, मूर्ति और नकदी समेत लगभग 12.50 लाख रुपये का माल बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।प्रार्थी हरीश मोटवानी, सेक्टर-01, एच.आई.जी., देवेंद्र नगर निवासी ने बताया कि 18 सितंबर 2025 को वह परिवार सहित नागपुर गए थे। 22 सितंबर को लौटने पर उनके घर का ताला टूटा हुआ मिला और आलमारियों व लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के, चांदी की मूर्ति और 1.20 लाख रुपये नकद गायब थे। इस शिकायत पर थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 190/25, धारा 331(ए), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) रमाकांत साहू और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली।

जांच में बी.एस.यू.पी. कॉलोनी निवासी देवा महानंद उर्फ देवु (23 वर्ष) का नाम सामने आया, जो पूर्व में पंडरी थाने में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। कड़ी पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। दोनों की निशानदेही पर 11 तोला सोने के जेवरात, 350 ग्राम चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के, मूर्ति, 1.20 लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल (सीजी 04 डी वाय 6261) बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी देवा महानंद और नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जितेंद्र एसैय्या, एसीसीयू प्रभारी परेश पांडे, रविकांत पांडे, खिलेश्वर सिंह राजपूत, प्रमोद बेहरा, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे, संजय मरकाम, हिमांशु राठौड़, प्रमोद पाढ़ी और सुनील पाठक की अहम भूमिका रही। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश में जांच जारी रखे हुए है।

What's your reaction?

Related Posts