पहली मई से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो रहे हैं. इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, येस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना महंगा होगा. दरअसल, बैंक इन सेवाओं पर अधिशुल्क लगा रहे हैं. साथ ही क्रेडिट कार्ड की मेंटेनेंस फीस बढ़ जाएगी. मतलब क्रेडिट कार्ड रखना भी पहले से महंगा होगा. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के जरिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल रहे हैं.
येस बैंक येस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, बचत खाते की औसत जमा रकम में बदलाव होगा. प्रो मैक्स खाते में न्यूनतम औसत रकम 50 हजार रुपये रखनी होगी. अधिकतम शुल्क के लिए एक हजार रुपये सीमा तय का दी गई है. अब बचत खाते में न्यूनतम 25 हजार रुपये रखने होंगे. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से दैनिक दिनचर्या से जुड़े बिलों का भुगतान करना महंगा होगा. फोन, बिजली, गैस, इंटरनेट सर्विस, केबल सर्विस, पानी के बिल के भुगतान पर असर पड़ेगा.
आईसीआईसीआई बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने बचत खाते से जुड़े सेवा शुल्क के नियम बदले हैं. इसके तहत डेबिट कार्ड के लिए शहरी क्षेत्र में ग्राहकों को 200 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 99 रुपए शुल्क देना होगा. पासबुक शुल्क भी देय होगा. प्रत्येक चेक के लिए चार रुपये शुल्क लगेगा.


















