ब्रेकिंग खबरें

खेल

IPL में आज PBKS vs SRH: एक भी मैच नहीं जीत सकी है हैदराबाद, पंजाब है सिकंदर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज संडे डबल हेडर खेला जाएगा। गुजरात-कोलकाता में पहले मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा मैच होगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अब तक अपने दोनों मैच हारे हैं, वहीं पंजाब को दोनों ही मैचों में जीत मिली है। आगे स्टोरी में हम दोनों टीमों का हेड टु हेड रिकॉर्ड, टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स जानेंगे…

पंजाब के दोनों मैच करीबी रहे
शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में सभी को चौंकाते हुए शुरुआती 2 मुकाबले जीत लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 रनों की करीबी जीत के बाद टीम ने राजस्थान रॉयल्स को भी रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराया। नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे और प्रभसिमरन सिंह अब तक टीम की जीत के हीरो रहे हैं।

हैदराबाद के खिलाफ टीम के 4 विदेशी मैथ्यू शॉर्ट, कगिसो रबाडा, सैम करन और नाथन एलिस हो सकते हैं। इनके अलावा कप्तान शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह और राहुल चाहर भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। भानुका राजपक्षे इंजरी के चलते मैच मिस कर सकते हैं, ऐसे में शॉर्ट को मौका मिलेगा। वहीं रबाडा वापसी कर रहे हैं, वह सिकंदर रजा की जगह ले सकते हैं।

हैदराबाद की टूर्नामेंट में खराब शुरुआत
स्टार खिलाड़ियों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट के 2 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रनों की हार के बाद टीम को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 5 विकेट से हराया। टीम को कोई भी खिलाड़ी अब तक कुछ खास नहीं कर सका है।

घरेलू मैच में टीम के 4 विदेशी हैरी ब्रूक, ऐडन मार्करम, आदिल रशीद और फजलहक फारूकी हो सकते हैं। इनके अलावा मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

हेड टु हेड में SRH आगे
दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास में अब तक 20 मुकाबले खेले गए। 13 बार हैदराबाद और 7 बार पंजाब टीम को जीत मिली।

पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच पर पिछली बार राजस्थान रॉयल्स ने 203 रन बनाए। टीम के टॉप ऑर्डर बैटर्स ने खूब रन बनाए थे। आज की पिच भी बैटर्स के लिए मददगार होने की उम्मीद है। IPL में यहां का औसत स्कोर 180 रन है।

वेदर कंडीशन
हैदराबाद में आज शाम का टेम्परेचर 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश नहीं होगी, लेकिन रात में ओस गिरने की संभावना है।

देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…

सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार, थंगारसु नटराजन, उमरान मलिक, आदिल रशीद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, मयंक डागर।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट/भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, नाथन एलिस/कगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

What's your reaction?

Related Posts