ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

Ramayana Movie: ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारी, 100+ देशों में 50,000 स्क्रीन पर आएगी ‘रामायण’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सिनेमा जगत में इस समय धांसू माहौल देखने को मिल रहा है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है. मेकर्स ने इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए बड़ा दांव खेला है. यह फिल्म दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में कुल 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी. जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल रिलीज प्लान्स में से एक है.

फिल्म के इस मेगा-स्केल और इंटरनेशनल रीच के अलावा एडवांस बुकिंग की बात करें, तो फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रामायण ने रिलीज से हफ्ता भर पहले ही टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के लगभग 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

कितने स्क्रीन्स पर रिलीज होगी रामायण?

यह फिल्म न सिर्फ शानदार सीन्स को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि इसकी कास्ट भी शुरुआत से सुर्खियां बटोर रही हैं. इसके इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग दिखाती हैं कि फिल्म भारत के बाहर भी दर्शकों तक पहुंचना चाहती है. बड़ी संख्या में स्क्रीन होने से, अलग-अलग जगह के दर्शकों को रामायण की कहानी देखने का मौका मिलेगा. और जितने ज्यादा लोगों तक यह पहुंचेगी, जितने ज्यादा लोग फिल्म को देखेंगे, इसका लुक मिलाकर फायदा फिल्म को ही होगा. बॉक्स ऑफिस पर जो आंकड़ा दिखेगा, वो फिल्म को सफलता की ओर तेजी से ले जाएगा. यूं तो एडवांस बुकिंग के आंकड़े ही सफलता को दिखाते हैं.

फिल्म के लाखों टिकटों की एडवांस बिक्री हो चुकी है. खासकर हिंदी और कन्नड़ वर्जनों को लेकर भारी क्रेज देखा जा रहा है. और प्रीमियम फॉर्मेट्स जैसे IMAX और 4DX इसके प्री-सेल्स को जबरदस्त तरीके से बूस्ट कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का लॉस एंजिल्स (LA) में हुए प्रीमियर के बाद से ही माहौल बेहद पॉजिटिव है. जिस तरह से मेकर्स ने दुनिया के कोने-कोने तक इसे पहुंचाने का प्लान बनाया है, उससे ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी.

What's your reaction?

Related Posts