बकरों के कारण थानेदार सस्पेंड: गोरखपुर. यूपी के महागंज जिले की 84 किमी की सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है. इस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की तैनाती है. यहीं से भारत से नेपाल और नेपाल से भारत खाने-पीने के सामान, मवेशियों और दूसरे सामान की तस्करी भी की जाती है. ऐसे ही एक मामले में एसएसबी ने 111 राजस्थानी नस्ल के बकरों से भरे 2 पिकअप वाहन बरामद किए थे. फिर लोकल पुलिस के हवाले कर दिया था. थाना प्रभारी ने बकरों को गांववालों के सुपुर्द कर दिया और मामले में केस दर्ज नहीं किया. एस ने लापरवाही बरतने के चलते थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. एसएसबी ने राजस्थान से नेपाल तस्करी के लिए दो पिकअप वाहनों में भरे 111 बकरों को बरामद किया था. पुलिस ने पिकअप ड्राइवर सहित सभी 111 बकरे ठूठीबारी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए थे.
- Gold Price: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट; अब खरीदें या बेचें? जानें एक्सपर्ट की राय
- छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को हाईकोर्ट में चुनौती, साय सरकार को 3 हफ्ते में देना होगा जवाब
- साय सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा गन्ना
- रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस समारोह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे मुख्य अतिथि
- Chhattisgarh Police Transfer: 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला, नई पदस्थापना के आदेश जारी

















