रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार शिवानी शिवाजी रॉय में नजर आने वाली हैं। जी हां, नवरात्रि की शुरुआत यशराज फिल्म्स ने ‘मर्दानी 3’ का पोस्टर रिलीज कर की है। पोस्टर में रिवॉल्वर थामे शिवानी का दमदार अंदाज दिख रहा है और साफ झलक रहा है कि इस बार अच्छाई और बुराई के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।
डार्क और थ्रिलिंग होगी कहानी
मेकर्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ की कहानी पहले से ज्यादा डार्क और थ्रिलिंग होगी। इस बार शिवानी को अपने करियर का सबसे मुश्किल केस सुलझाना होगा, जहां उसे अपनी जान जोखिम में डालकर कड़वे सच से दो-चार होना पड़ेगा। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं और ये 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाी है।
फैंस की एक्साइटमेंट आसमान पर
फैंस का कहना है कि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ सीरीज भारतीय सिनेमा की अकेली ऐसी पुलिस फ्रेंचाइज है, जो बिना किसी मेल हीरो के सुपरहिट हुई है। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर को लेकर जबरदस्त चर्चा और उत्साह देखने को मिल रहा है।
अपने नाम किया नेशनल अवॉर्ड
हाल ही में रानी मुखर्जी को अपनी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वे 23 सितंबर 2025 को होने वाले 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में ये सम्मान लेने वाली हैं।
‘मर्दानी 3’ से उम्मीदें बड़ी
‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की सफलता के बाद अब ‘मर्दानी 3’ से दर्शकों को और भी दमदार कहानी की उम्मीद है।


















