ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मदर मार्केट प्रगति परिसर की दुकान 30 वर्षों के लिए लीज पर देने की तैयारी

भिलाईनगर। भिलाई नगर निगम मदर्स मार्केट एवं पं. दीनदयाल खेल परिसर की दुकानों को किराए में देकर आय अर्जित करेगा. इसकी सारी तैयारियां कर ली गई है. बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है. जिन दुकानों का किराया 25 से 30 हजार रुपए महीना है उन दुकानों को भिलाई नगर निगम 1400 रुपए से 7000 रुपए तक किराए में दे रहा है.

इसी तरह वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर जीई रोड में स्थित मदर्स मार्केट प्रगति परिसर में निर्मित 9 दुकान बरामदा एवं गैलरी सहित 30 वर्ष के लिए लीज में देने की तैयारी की है. दुकान क्रमांक 11 से लेकर 19 तक बरामदा एवं गैलरी सहित किराए में देंगे.

शहरवासियों को लाभ : जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने कहा कि बेरोजगार युवक एवं युवतियां रोजगार के लिए उक्त दुकानों को किराए में लेकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि भिलाई निगम के आयुक्त ने शहरवासियों को सुनहरा अवसर दिया है.

60 दुकानें देंगे किराए पर : पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम खेल परिसर में भूतल में निर्मित 32 एवं प्रथम तल पर निर्मित 28 इस तरह कुल 60 दुकानों को अस्थाई किराए में दिए जाने निविदा जारी की गई है. प्रतिमाह इन दुकानों का किराया 1436 रुपए एवं बड़ी दुकानों का किराया 7801 रुपए होगा.

What's your reaction?

Related Posts