गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 11 जून को शहर के कुल 42 इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जानकारी के अनुसार, यह बाधा रखरखाव कार्य के चलते की जाएगी। Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited के रावणभाटा उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित समय पर बिजली/संचालन व्यवस्था प्रभावित होने से जल आपूर्ति भी बाधित रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। इस दौरान संबंधित इलाकों के लोगों को पहले से पानी का भंडारण करने की सलाह दी गई है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
ये होना है मैनटेनेंस
आपको बता दें रायपुर में रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी के काम के चलते पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसके असर से शहर के 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। नगर निगम जलकार्य विभाग के चलते 11 जून गुरुवार को सुबह नियमित जलापूर्ति के बाद शाम को इन प्लांटों से जुड़े 42 जलागारों में पानी नहीं दिया जाएगा। हालांकि 12 जून की सुबह से जलापूर्ति फिर सामान्य हो जाएगी।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
नगर नियम के अनुसार शहर के डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, व्लदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया) और संजय नगर समेत अन्य क्षेत्रों में शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी।



















