ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

सूर्यकुमार का खराब फॉर्म से रहाणे को हो सकता है फायदा, WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम में कर सकते हैं वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क. एक समय मध्यक्रम का भरोसेमंद बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे पिछले डेढ वर्ष से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं. लेकिन, इडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में रहाणे का फॉर्म और सूर्यकुमार यादव का लगातार फ्लॉप शो से भारतीय टेस्ट टीम में उनकी वापसी की उम्मीदें जग गई है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने केंद्रीय अनुबंध और टेस्ट टीम से बाहर किए गए दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज को लाल गेंद से अभ्यास शुरु करने को कहा है. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने तथा हनुमा विहारी और सूर्यकुमार के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता चाहते हैं कि रहाणे द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए बैकअप के रूप में तैयार रहें.

बता दें कि, पीठ की चोट से जूझ रहे अय्यर जल्द ही सर्जरी करवाएंगे. इसके कारण वह डब्ल्यूटीसी फाइनल का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, दुनिया का नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार अपनी पिछली छह पारियों में चार बार गोल्डन डक हो चुके हैं. उनके लचर प्रदर्शन को देखते हुए उनका डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलना संदिग्ध लग रहा है. लेकिन, रहाणे ने अपने स्तर पर रेड बॉल सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया है और आईपीएल 2023 में भी रन बना रहे हैं.

रहाणे इंग्लैंड में भारत की तरफ से रन बनाने वाले एकमात्र अनुभवी खिलाड़ी होने के साथ मध्यक्रम में खेलने के मजबूत दावेदार हैं. रहाणे ने पिछले रणजी ट्रॉफी के सात मैचों में 57.63 की शानदार औसत से 634 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने मुंबई के लिए एक दोहरा शतक भी लगाया था. रहाणे का भारत के लिए दोबारा खेलने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे लेकिन खिलाड़ियों की चोट और खराब फॉर्म ने उनकी उम्मीदों को हवा दी है. उन्होंने हाल ही में भारतीय टीम में वापसी की इच्छा जाहिर की थी.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अर्धशतक बनाने के बाद रहाणे ने कहा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है. लेकिन, मैं अपनी कोशिश जारी रखुंगा. मेरे लिए यह आनंद और जुनून के साथ खेलने के बारे में है. मैंने कभी भी अपने घरेलू मैदान ‘वानखेड़े स्टेडियम’ पर टेस्ट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है लेकिन मौका मिला तो मैं इस सपने को भी पूरा करना चाहूंगा. बीसीसीआई सूत्र के अनुसार, सूर्याकुमार की फॉर्म चिंता का विषय है, लेकिन उसके पास अभी भी वापसी करने का मौका है. अगर वह शीर्ष पर आने में कामयाब हो जाता है, तो टेस्ट टीम में उसके लिए अभी भी जगह है.

What's your reaction?

Related Posts