ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीयशिक्षा एवं रोजगार

रायपुर  : ऊर्जा विभाग का स्टॉल लोगों को लुभा रहा, टच स्क्रीन के माध्यम से सही जवाब दे रहे लोग हो रहे पुरस्कृत

राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव परिसर में ऊर्जा विभाग की विकास प्रदर्शनी में ‘खेलबो जितबो- बिजली ला जानबो’ प्रतियोगिता लोगो को सहज ही आकर्षित कर रही है. कम्पयूटर के माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में बिजली से संबंधित सामान्य जानकारी वाले प्रश्नो के उत्तर टच स्क्रीन के माध्यम से देना होता है. प्रतिभागियो को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी दिये जाते है.

प्रदर्शनी में हाफ बिजली बिल योजना की जानकारी भी कम्यूटर के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है. उपभोक्ताओं के बीपी नम्बर या पंजीकृत मोबाईल नम्बर स्क्रीन पर टाइप करने से हाफ बिजली बिल योजना के तहत अब तक प्राप्त छूट की कुल राशि का प्रमाण पत्र भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. कुम्हारी निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा, ग्राम भोथली निवासी श्याम लाल साहू ने बताया कि साढ़े तीन वर्षों में हाफ बिजली बिल योजना के तहत 20,000 रूपये से अधिक की राशि की बचत हुई है. इस योजना के लागू होने के पूर्व हमें भारी भरकम बिजली बिल से आर्थिक परेशानी होती थी. उन्होंने हाफ बिजली बिल योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है.

स्टाँल में माँडल व आडियो-वीडियो के माध्यम से बिजली उत्पादन की क्षमता विकास, बिजली के उपयोग से संबंधित सावधानी विभागीय योजनाओ की उपलब्धियो, ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोत सोलर ऊर्जा आदि की भी जानकारी दी जा रही है. इसके अलावा मोर बिजली एप्प में उपलब्ध सुविधाओं को भी विस्तार से बताया जा रहा है.

What's your reaction?

Related Posts