ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

45 करोड़ रुपये दिलाने का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर पुलिस ने नागपुर से दो महिला आरोपियों को पकड़ा

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 45 करोड़ रुपये दिलाने का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अंतरराज्यीय महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को निवेश से जुड़ी एक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक कंपनी के डायरेक्टर को अपने जाल में फंसाया और करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित से संपर्क कर दावा किया था कि उनकी कंपनी बड़े निवेश और वित्तीय सहायता की व्यवस्था कर सकती है। उन्होंने पीड़ित को 45 करोड़ रुपये की फंडिंग दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में विभिन्न शुल्क, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य मदों के नाम पर रकम जमा कराई।

दो अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय (कोलकाता) और दीपिका पालीवाल (उदयपुर, राजस्थान) को नागपुर से गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित पिछले करीब 15 वर्षों से सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं और नागपुर, लखनऊ समेत देश के कई राज्यों में इसी तरह करोड़ों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार बालोद जिले के ग्राम बोरिदकला निवासी उमेश कुमार सिन्हा, जो सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि कंपनी के विस्तार और नए प्लांट की स्थापना के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत थी.

इसी दौरान उनकी मुलाकात राकेश कौशिक के माध्यम से दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, योगी और अन्य लोगों से हुई. आरोपितों ने खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते हुए निवेश उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

What's your reaction?

Related Posts