रायपुर। प्रोफेसर, एरोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर भर्ती के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने आवेदन मंगाए हैं। इन पदों के लिए 26 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रोफेसर के 15 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें बॉटनी, बॉयोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, हिंदी, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, जेएमसी, लाइब्रेरी साइंस, मैनेजमेंट स्टडीज और जूलॉजी के एक-एक पद हैं, जबकि फॉरेंसिक साइंस और प्योर एंड एप्लायड फिजिक्स के दो-दो पद हैं। इसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर के 7 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें बॉयो टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, सीएसआईटी, कॉमर्स, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस, मैनेजमेंट स्टडीज और सोशल वर्क के एक एक पद हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स और फॉरस्ट्री के एक एक पद शामिल हैं। इन पदों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 22 मई 2025 के विज्ञापन के तहत आवेदन कर रखा है, उनको भी आवेदन करना होगा। हालांकि, उनको दुबारा फीस नहीं जमा करनी होगी।


















