छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं), रायपुर ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 29, अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 22 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 पद शामिल हैं.

कब कर सकते हैं आवेदन
- इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है.
- इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 22 मई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना फॉर्म भरना होगा.
- यदि आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 23 मई से 25 मई तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी.



















