दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है. दरअसल, निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग के कारण रद्द की गई कुछ अन्य ट्रेनें भी अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी.
फिर पटरी पर लौंटी रायपुर–बिलासपुर मेमू ट्रेनें
बहाल की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू और गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू शामिल हैं. ये दोनों ट्रेनें 17 और 19 अप्रैल को अपने निर्धारित समय पर चलेंगी.
जानें क्यों की गई थी रद्द?
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के अंतर्गत लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था. इस दौरान रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया था, जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया था.



















