ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

जुबिन नौटियाल ने गुपचुप रचा ली शादी, पारंपरिक तरीके से होमटाउन में हुआ ब्याह, जानें कौन हैं हमसफर

बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी रचा ली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने होमटाउन में काफी प्राइवेट और पारंपरिक तौर पर ये शादी रचाई है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सिंगर ने अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ ये रिश्ता हमेशा के लिए जोड़ लिया है।

लाखों दिलों पर अपनी आवाज से राज करने वाले बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि सिंगर ने अपनी बचपन की प्रेमिका से ही शादी रचाई है। खबर है कि अपने होमटाउन में सिंगर ने बिना किसी तामझाम के अपनों के बीच ये शादी रचाई। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, जुबिन नौटियाल ने अपने होमटाउन में हुई इस शादी को काफी प्राइवेट रखा। उन्होंने परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में ये शादी पारंपरिक तरीके से हुई है।

अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते थे जुबिन

रिपोर्ट में बताया गया है कि जुबिन अपने पर्सनल लाइफ के मामले में काफी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं और वो अपनी शादी को भव्य पब्लिक समारोह की बजाय इसे केवल अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते थे। कहा गया है कि इस स्पेशल दिन को अपने लोगों के साथ जीते हुए वो काफी खुश भी थे।

वैलंटाइंस डे पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पार्टनर की एक झलक

बता दें कि ‘माणिके’, ‘रातां लाम्बियां’, ‘अख लड़ जावे’ और ‘काबिल हूं’ जैसे गानों से लोगों के दिलों के छूने वाले जुबिन ने इससे पहले वैलंटाइंस डे पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पार्टनर की एक झलक शेयर की थी। हालांकि, जब ईटाइम्स ने इनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कॉमेंट में करने से इनकार कर दिया।

रिएलिटी शो ‘X फैक्टर’ में हिस्सा लिया था

बता दें कि जुबिन ने साल 2011 में रिएलिटी शो ‘X फैक्टर’ में हिस्सा लिया था। हालांकि वो इस शो का खिताब नहीं जीत पाए थे लेकिन इसके बावजूद गायक उनका नाम भारत के कुछ चुनिंदा गायकों में लिया जाता है। जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून , उत्तराखंड , भारत में सरोला नौटियाल परिवार में हुआ था, जो मूल रूप से जौनसार से हैं। जुबिन पॉलिटिकल परिवार से आते हैं। उनके पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक बिजनेसमैन और राजनेता हैं और उनकी मां नीना नौटियाल भी एक बिजनेसवुन हैं।

चार साल की छोटी उम्र से संगीत के प्रति लगाव

जुबिन को छोटी उम्र से ही संगीत से प्यार हो गया। बताया जाता है कि चार साल की छोटी उम्र से संगीत के प्रति पिता का लगाव देखकर सिंगिंग से प्रेरित होने लगे। उन्होंने सेंट जोसेफ अकैडमी देहरादून से आठवीं तक की पढ़ाई की और फिर वेल्हम बॉयज स्कूल, देहरादून में दाखिला लिया और म्यूजिक की पढ़ाई करने लगे। उन्होंने गिटार, पियानो, हारमोनियम और ड्रम जैसे वाद्य यंत्र बजाना भी सीख लिया। 18 वर्ष की उम्र तक आते-आते नौटियाल ने अपने होमटाउन देहरादून में एक सिंगर के तौर पर काफी फेमस हो चुके थे।

What's your reaction?

Related Posts