ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभागराष्ट्रीय

रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का तबादला

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव किया गया है. पश्चिम जोन के 37 आरक्षकों का गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को तबादला कर दिया गया. इस लिस्ट में एक उपनिरीक्षक और तीन आरक्षक का नाम शामिल है. डिप्टी पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस ट्रांसफर आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.

6 अप्रैल को भी हुआ ट्रांसफर

इससे पहले भी पुलिसकर्मियों का बड़ी संख्या में ट्रांसफर किया गया था. 6 अप्रैल को रायपुर कमिश्नरेट के 22 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया था. इसमें यातायात, कंट्रोल रूम और डायल 112 के पुलिसकर्मी शामिल थे.

कमिश्नरेट सिस्टम से हो रहे बदलाव

रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 12 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि का कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से शहर में बहुत सारे बदलाव हुए हैं. उन्होंने बताया था कि पुलिस व्यवस्था में सुधार से मदद मिली है.

कमिश्नर ने बताया कि स्मार्ट सर्विलांस, AI आधारित मॉनिटरिंग, साइबर क्राइम यूनिट की मजबूती पर फोकस किया जा रहा है. ट्रैफिक ऑटोमेशन पर से काम किया जा रहा है. राजधानी रायपुर को और सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों, CCTV नेटवर्क विस्तार और पुलिस-जन भागीदारी को बढाने की कोशि की जा रही है.

What's your reaction?

Related Posts