ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर में री-एजेंट स्कैम: ईडी ने मोक्षित कॉर्पोरेशन की लग्जरी कारें जब्त कीं


रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित Re-Agent Procurement Scam में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स मोक्षित कॉर्पोरेशन की दो लग्जरी कारें Porsche Cayenne Coupe और Mercedes-Benz—जब्त की हैं। यह फर्म शशांक चोपड़ा और उनके पिता शांतिलाल चोपड़ा के नाम पर पंजीकृत है।


ईडी ने 28 अगस्त को दुर्ग में search operation चलाया, जिसमें Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002 की धारा 17(1) के तहत कार्रवाई की गई। यह मामला छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) को inflated prices पर मेडिकल उपकरण और री-एजेंट की आपूर्ति, tender manipulation, और criminal conspiracy से जुड़ा है।

450 करोड़ का दवा खरीद घोटाला

Anti-Corruption Bureau (ACB) और Economic Offences Wing (EOW) इस 450 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि मोक्षित कॉर्पोरेशन ने technical officers को रिश्वत देकर टेंडर हासिल किए और pool tendering के जरिए अन्य कंपनियों के साथ मिलकर कीमतों में हेरफेर किया। उदाहरण के लिए, 8 रुपये की क्रीम को 23 रुपये में बेचा गया, और medical equipment की कीमतें भी कई गुना बढ़ाई गईं।
मशीनों का दुरुपयोग, 95 लाख के री-एजेंट बर्बाद
मोक्षित कॉर्पोरेशन पर आरोप है कि टेंडर में निर्दिष्ट स्थानों पर मशीनें स्थापित नहीं की गईं। जहां मशीनें लगाई गईं, वहां उन्हें अचानक locked कर दिया गया, जिससे शासन को करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा, 95 लाख रुपये के री-एजेंट बर्बाद हो गए।


पहले भी हो चुकी है कार्रवाई


इससे पहले 30 और 31 जुलाई को ईडी ने शशांक चोपड़ा, उनके परिवार, और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी कर 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। EOW और ACB ने भी IPC की धारा 409, 120B और Prevention of Corruption Act, 1988 की धारा 13(1)(A), 13(2), और 7(C) के तहत कई सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी

शशांक चोपड़ा समेत छह लोग इस मामले में पहले से जेल में हैं। ईडी की कार्रवाई से इस घोटाले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts