Opening Bell: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में हाहाकार मच गया था. हालांकि, आज (5 जून) बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं.
बीएसई सेंसेक्स 523 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 72,466.74 के स्तर पर पहुंच गया. दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी50 149 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 22,034 के स्तर पर पहुंच गया.
Top Gainers and Top Losers
बीएसई पर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम टॉप गेनर्स रहे जबकि पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स रहे. इसी तरह, एनएसई पर टाटा स्टील, बीपीसीएल टॉप गेनर्स रहे जबकि पावर ग्रिड, अपोलो हॉस्पिटल टॉप लूजर्स रहे.
व्यापक बाज़ार में, निफ्टी स्मॉलकैप 0.32 फीसदी ऊपर कारोबार करता दिखा जबकि मिडकैप 0.47 फीसदी चढ़ा.
निफ्टी एफएमसीजी 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ आगे रहा, उसके बाद ऑटो (1.73 प्रतिशत ऊपर) का स्थान रहा. मेटल एकमात्र नुकसान में रहा, जिसमें 0.36 फीसदी की गिरावट आई.
कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?
लोकसभा चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों के दिन शेयर बाजार में तूफानी गिरावट देखने को मिली. हालांकि, आज यानी बुधवार को बाजार में गिरावट पर ब्रेक लगने का अनुमान लगाया जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले NDA ने 292 सीटें हासिल कीं, जबकि इंडिया अलायंस ने 234 सीटें जीतीं. अन्य पार्टियां 17 सीटें हासिल करने में कामयाब रहीं.
मंगलवार के कारोबारी सत्र में, भारतीय बाजारों लहुलूहान हो गया क्योंकि इंडिया एलायंस की सीटों की संख्या एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक आईं.


















