ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

बिलासपुर- अहमदाबाद के बीच 11 जून को चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर से वटवा (अहमदाबाद) के बीच एक तरफा एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08265 बिलासपुर-वटवा (अहमदाबाद) समर स्पेशल 11 जून 2026, गुरुवार को बिलासपुर से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में इस ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर दिया गया है।

ट्रेन बिलासपुर से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर 12:35 बजे पहुंचेगी तथा 12:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद और नडियाद स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 9:45 बजे वटवा (अहमदाबाद) पहुंचेगी।

What's your reaction?

Related Posts