ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, दुर्ग में मिले 13 मरीज; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दुर्ग जिले में अब तक 13 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित मरीजों में से 4 इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 2 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है, जबकि बाकी 7 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से संक्रमित सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और उनकी स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है।

पूरे प्रदेश में स्‍वाइन फ्लू के 115 मरीज मिले है. इनमें सक्रिय मरीज भी 18 से बढ़कर अब 28 हो गए हैं. राजधानी रायपुर में 3 नए मरीज मिले हैं. यहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 54 हो गई है. जिले में एक्टिव केस 6 से बढ़कर अब 9 हो गए हैं. वहीं बिलासपुर में भी संक्रम‍ित मरीजों की संख्‍या 12 से बढ़कर 13 हो गई है. साथ ही एक्टिव मरीज 3 हो गए. सरगुजा में एक नया मरीज मिला है, जिसके बाद कुल संक्रमित 3 हो गए. ऐसे ही प्रदेश के कई शहरों में संक्रमण तेजी से फैलता रहा है और मरीजों की संख्‍या में इजाफा होता जा रहा है.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दी सलाह

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार, अभी के समय में सबसे ज्यादा सावधानी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को बरतने की सलाह दी है. इसमें छोटे बच्‍चे, बुजुर्ग, और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं. विभाग ने इन सभी लोगो में संक्रमण का गंभीर खतरा बताया है और सामान्‍य लोगाें की तुलना में अधिक परेशानी हाेने की बात कही है.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी किए निर्देश

स्‍वाइन फ्लू संक्रमण के नि‍यंत्रण के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने निर्देश दिए हैं. अधिकारी ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. जिले के सभी अस्‍पतालों को निर्देश दि‍ए गए हैं कि H1N1 स्‍वाइन फ्लू को कोई भी मरीज सामने आने पर इसकी जानकारी तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दे दी जाए.

स्‍वास्‍थ्य विभाग के अनुसार, स्‍वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को सामान्‍य बीमारी समझकर इलाज में देरी करने से बचने की सलाह दी है.

विभाग ने कहा कि बुखार, खांसी, गले में खराश या फिर सांस लेने में होने वाली पेरशानी जैसे लक्षणों पर तुरंत डाॅक्टर को दिखाए. खासकर बुखार और खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी बढ़ रही है तो इसे बिल्‍कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विभाग ने कहा कि स्‍वाइन फ्लू सांस से निकलने वाली छोटी बूंदों के माध्‍यम से एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति तक फैल सकता है. विभाग ने कहा कि संक्रमित व्‍यक्ति के खांसने या छीकने पर निकलने वाली बूंदे आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है. इसलिए बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा सावधानी बरने की सलाह दी है.

What's your reaction?

Related Posts