मुंबई। मुंबई कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की खराब फॉर्म चिंता का विषय है। राष्ट्रीय चयन समिति टी-20 विश्वकप के लिए शनिवार को जब टीम का चयन करेगी, तो उसमें किसी भी अप्रत्याशित चयन की संभावना कम ही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को सात फरवरी को टी-20 विश्वकप शुरू होने तक चुने हुए 15 खिलाड़ियों में से किसी को भी बदलने की छूट होगी।
बीसीसीआई में हालांकि कोई भी इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है, लेकिन भारत में होने वाला यह वैश्विक टूर्नामेंट सूर्यकुमार के लिए राष्ट्रीय टी-20 कप्तान के रूप में आखिरी हो सकता है। वह 35 वर्ष के हो चुके हैं और पिछले एक साल से खराब लय में हैं। सूर्यकुमार कप्तानी के कारण लगभग 14 महीनों और 25 मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में बने हुए हैं। चयन समिति न्यूजीलैंड के लिए टी-20 टीम का भी करेगी और यह टीम विश्वकप के लिए चुनी जाने वाली टीम के समान ही होगी। मौजूदा टी-20 टीम में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, लेकिन जायसवाल जैसा विकल्प होने के बावजूद टीम में गिल की मौजूदगी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
सभावित टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर। संभावित स्टैंडबाई : यशस्वी, रिंकू सिंह, रियान पराग, शाहबाज अहमद/नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा।
असलंका की जगह शनाका को श्रीलंका की कप्तानी
कोलंबो। श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप की प्रारंभिक टीम में चरित असलंका को कप्तानी से हटाते हुए दासुन शनाका को कप्तान बनाया है। टीम : दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्षणा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू।

















