ब्रेकिंग खबरें

अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़तकनीकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी तेल की कीमत, घरेलू हवाई किराये में हुई 50 प्रतिशत बढ़ोतरी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर हवाई यात्रा पर पड़ने लगा है. युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी तेल की कीमतों के कारण घरेलू हवाई यात्रा के साथ विदेशों की सैर महंगी हो गई है. घरेलू हवाई किराए में जहां 50 प्रतिशत की तेजी आई है, वहीं विदेश की सैर करना दोगुना महंगा हो गया है. ट्रैवल्स संचालकों के अनुसार इन दिनों रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 5500-6000 रुपये से बढ़कर 8500-9000 रुपये हो गया है.

वहीं रायपुर से हैदराबाद जाने के लिए अब 5500 के बजाय 8000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इसी प्रकार पहले रायपुर से आस्ट्रेलिया का आना-जाना लगभग 75 हजार रुपये में हो जाता था, जो अब डेढ़ लाख रुपये हो गया है. इसी प्रकार दुबई, मलेशिया और थाइलैंड आने-जाने का किराया भी 40 हजार रुपये से बढ़कर 75 हजार रुपये हो गया है.

हवाई किराए में बढ़ोतरी के पीछे का एक बड़ा कारण शादी सीजन भी है. शादी सीजन में इन दिनों सभी फ्लाइटें फुल जा रही हैं, जिससे विमानन कंपनियों द्वारा इसका फायदा उठाते हुए मनमानी की जा रही है. जिन शहरों के लिए ट्रैफिक ज्यादा है, वहां के किराये में ज्यादा बढ़ोतरी की जा रही है.

विशेष रूप से 20 से 31 दिसंबर की अवधि में हवाई किराया महंगा होता जा रहा है. साथ ही दिसंबर के पहले सप्ताह में हवाई किराए में काफी बढ़ोतरी की गई है.इन दिनों रायपुर विमानतल से यात्रियों की आवाजाही भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. इन दिनों ट्रैवल्स कंपनियों द्वारा विदेश यात्रा के लिए बायोमीट्रिक शिविर भी लगाए जा रहे है.

What's your reaction?

Related Posts