ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्य

विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की व्यवस्था फिर बदलेगी

वाराणसी: काशी-विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन-पूजन, श्रद्धालुओं की प्रवेश-निकासी और क्यू मैनेजमेंट में फिर बदलाव की तैयारी चल रही है. भीषण गर्मी और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन नई कार्ययोजना बना रहा है. वीआईपी व सुगम दर्शन करने वालों के लिए दूसरे विकल्प तलाशे जा रहे हैं.

काशी-विश्वनाथ धाम में इस वर्ष जनवरी से मई के पहले हफ्ते तक श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. मार्च-अप्रैल में धाम के बाहर गलियों और घाटों तक कतार लगने से भक्तों को धूप व पेयजल समस्या से भी दो-चार होना पड़ा. इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन दर्शन-पूजन की व्यवस्था को और मजबूत की तैयारी में जुटा है. जल्द ही मंदिर एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक में नई व्यवस्था पर चर्चा होगी.



वीआईपी दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी

वीआईपी और सुगम दर्शन के लिए भी विकल्प तलाशे जा रहे हैं. विगत कुछ माह में वीआईपी दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है. एक आंकड़े के मुताबिक एक दिन में 700 से 1000 वीआईपी दर्शनार्थी दर्शन करते हैं. वहीं सुगम दर्शन करने वालों की संख्या 1800 से 2000 तक पहुंच जाती है. सुगम दर्शन करने वालों की कतार लम्बी होने से सामान्य श्रद्धालुओं को कठिनाई होती है.

What's your reaction?

Related Posts