वेदांता समूह की कंपनियों की शेयर बाजार में नई शुरुआत ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी के डीमर्जर के बाद बनी चारों नई कंपनियों की लिस्टिंग बाजार में हुई, जिसके बाद निवेशकों में इन शेयरों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। डीमर्जर योजना के तहत निवेशकों को एक वेदांता शेयर के बदले चार नई कंपनियों के शेयर मिले हैं। इस वजह से कई निवेशकों के पोर्टफोलियो में नए शेयर जुड़ गए। लिस्टिंग के पहले ही दिन बड़ी संख्या में निवेशकों ने इन शेयरों में खरीद-बिक्री शुरू कर दी।
वेदांता लिमिटेड के डिमर्जर के बाद 4 नई कंपनियां आज सोमवार को बीएसई और एनएसई में लिस्ट हो गई हैं। बीएसई में वेदांता एलुमिनियम मेटल लिमिटेड (Vedanta Aluminium Share Price) की लिस्टिंग 527 रुपये, वेदांता पावर लिमिटेड (Vedanta Power Share price) की लिस्टिंग 41.30 रुपये, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron And Steel Share Price) की लिस्टिंग 22.25 रुपये और वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil and Gas Ltd Share price) की लिस्टिंग 39 रुपये पर हुई है। बता दें, चारों नई कंपनियों की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। बता दें, रिकॉर्ड डेट पर वेदांता लिमिटेड के 1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को आज की तारीख में हर एक कंपनी में 1-1 शेयर मिला है।
वेदांता एलुमिनियम के शेयर मुनाफा वसूली के शिकार
वेदांता की सभी नई लिस्ट हुई कंपनियों के शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। वेदांता एलुमिनियम के शेयर 527 रुपये पर लिस्ट होने के बाद 538 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 501.50 रुपये के स्तर पर आ गया।
वेदांता पावर के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
इस कंपनी के शेयरों का भाव आज सोमवार को 5 प्रतिशत लुढ़क गया। लोअर सर्किट लगने के बाद वेदांता पावर के शेयरों का दाम 39.25 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया है। इससे पहले बीएसई में यह स्टॉक 41.30 रुपये पर लिस्ट हुआ है।
वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर 5% लुढ़के
बीएसई में आज कंपनी के शेयर 39 रुपये के स्तर पर लिस्ट होने के बाद 40.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गए। हालांकि, इसके बाद स्टॉक गिरावट का शिकार हो गया। जिसकी वजह से वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयरों का दाम 37.05 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गया।
वेदांता ऑयरन एंड स्टील के स्थिति भी अच्छा नहीं
इस कंपनी के शेयरों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। कंपनी के शेयर बीएसई में 19.60 रुपये के स्तर तक लुढ़क गए थे। बता दें, वेदांता की चारो नई कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
4 नई कंपनियों की लिस्टिंग के बाद वेदांता के शेयर लुढ़के
वेदांता लिमिटेड के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 305.45 रुपये के स्तर तक आ गए। इससे पहले आज सुबह कंपनी के शेयर बढ़त के साथ खुले थे। बता दें, ये चारों नई कंपनियां ट्रेड-टू-ट्रेड सेगमेंट में ट्रेड कर रही हैं। यानी इंट्रा-डे सेटलमेंट इन 4 नई कंपनियों में नहीं हो पाएगा।

















