ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

‘हम 2019 से रिलेशनशिप में थे…3-4 लड़कों से बात करती थी’, रायपुर में गर्लफ्रेंड के धोखे से दुखी युवक ने किया सुसाइड

CG News: रायपुर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव में अपने परिवार के साथ रहने वाले कोमल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में मृतक ने गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगा. घटना के वक्त पिता और छोटा भाई सो रहे थे और मां शादी में गई थी.

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गर्लफ्रेंड के धोखे से दुखी युवक ने सुसाइड कर लिया. घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है. मृतक ने सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड के बारे में लिखा कि हम 2019 से रिलेशनशिप में थे, फिर भी 3-4 लड़कों से बात करती थी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रायपुर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव में अपने परिवार के साथ रहने वाले कोमल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में मृतक ने गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगा. घटना के वक्त पिता और छोटा भाई सो रहे थे और मां शादी में गई थी. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मृतक कोमल वर्मा ने लिखा कि मेरा उसके (गर्लफ्रेंड) साथ 5 साल का रिलेशन रहा है. हम 3 दिसंबर 2019 से साथ में हैं. नोट में आरोप लगाते हुए लिखा कि मेरे रहते हुए वह 3-4 लड़कों से बात करती है. पहले भी ऐसा करती थी और आज भी करती है. इसके साथ ही लिखा कि हमेशा लड़कों को ही क्यों गलत बना दिया जाता है. मेरे पीठ पीछे कुछ ना कुछ करती रही है. जब भी पकड़ी जाती तो बहाना करके मना लिया करती थी.

मुझे पर कोई प्रेशर नहीं

सुसाइड नोट में लिखा कि मैंने उसे बार-बार सुधरने का मौका दिया लेकिन आज ये कदम (सुसाइड) उसको सबक सिखाने के लिए ले रहा हूं. लेटर में लिखा कि मैं जो भी कर रहा हूं, मेरे घर वालों की तरफ से कोई प्रेशर नहीं है. उनको इस बारे में कुछ भी नहीं पता है.

What's your reaction?

Related Posts