ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीति

कौन हैं छत्तीसगढ़ के रहने वाले AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक? अब BJP में हुए शामिल

अच्छा शैक्षिक बैकग्राउंड होने के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ के गांव, किसान और ग्रामीण परिवेश से गहरा लगाव है. उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ भी काफी काम किया है. इसलिए माना जाता है कि वह एक अच्छे रणनीतिकार हैं.

Sandeep Pathak Joins BJP: शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा ऐलान किया. राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और अब बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी में विलय कर लिया है. जो सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनमें एक नाम संदीप पाठक का भी है. संदीप पाठक राज्यसभा तो पंजाब से गए हैं, लेकिन वह छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले हैं.

पंजाब में 2022 में आप की जीत में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

बीजेपी में शामिल होने से पहले डॉ संदीप पाठक आम आदमी पार्टी में संगठन महासचिव के रूप में काम कर रहे थे. डॉ. पाठक की पहचान असाधारण गणितीय समझ और मजबूत संगठनात्मक नेतृत्वकर्ता के रूप में है. इन्होंने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी और दिल्ली IIT में हैं प्रोफेसर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटाहा गांव के रहने वाले हैं. उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है. लेकिन डॉ पाठक काफी पढ़े लिखे हैं. संदीप पाठक का जन्म 4 अक्टूबर 1979 को हुआ था. शुरुआती शिक्षा उन्होंने अपने गांव से ही की. इसके बाद वह बिलासपुर में स्थित अपनी बुआ के घर चले गए. यहां उन्होंने क्लास 6 से ग्रेजुएशन तक शिक्षा पूरा की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे, यहां से उन्होंने उच्च-तापमान अतिचालक पदार्थों में पीएचडी की डिग्री हासिल की. अभी वह दिल्ली में आईआईटी के प्रोफेसर हैं.

अच्छा शैक्षिक बैकग्राउंड होने के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ के गांव, किसान और ग्रामीण परिवेश से गहरा लगाव है. उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ भी काफी काम किया है. इसलिए माना जाता है कि वह एक अच्छे रणनीतिकार हैं. हालांकि संदीप पाठक के बीजेपी में जाने से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.

What's your reaction?

Related Posts