ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

पटना जा रहे विमान से पक्षी टकराया

नई दिल्ली। दिल्ली से पटना जा रहे एयर इंडिया के विमान (एआई 1741) से सोमवार की सुबह एक पक्षी टकरा गया। हालांकि, विमान की पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में 164 यात्री सवार थे। विमान को क्षति नहीं पहुंची है।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान पटना पहुंचने ही वाला था कि पायलट को विमान से कुछ टकराने का एहसास हुआ। पायलट ने विमान के दाहिने टर्बाइन के पास कुछ टकराने की सूचना पटना एयरपोर्ट के एटीसी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया। एहतियातन रनवे के पास दमकल तैनात कर दिया गया था।

80 मिनट की देरी से रवाना हुई फ्लाइट

पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग के बाद इंजीनियरों ने विमान की तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच में बर्ड हिट की पुष्टि हुई। तकनीकी टीम में जांच के बाद इस विमान को अगले उड़ान की इजाजत दी। इस दौरान पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट लगभग 80 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान यात्री दिल्ली जाने वाले यात्री पटना एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच क्षेत्र में इंतजार करते रहे।

What's your reaction?

Related Posts