धर्म एवं साहित्यज्योतिष

सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू, बन रहे कई दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक रहेगा। इस दौरान कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। सात जुलाई को देवताओं के गुरु बृहस्पति उदय होंगे। 72 साल बाद 13 जुलाई को बुध और 14 जुलाई को शनि देव वक्री होंगे। राहु और केतु पहले से ही वक्री हैं। आपको बता दें राहु और केतु हमेशा वक्री गति से चलते हैं। 4 ग्रहों की वक्री गति होने की वजह से सावन का महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं, सावन का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…

सिंह राशि– सिंह राशि के लोगों के लिए सावन का महीना शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए अवसरों को जाने ना दें और जीवन में तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होगा। हालांकि इस दौरान काम का बोझ बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत महसूस होने पर ब्रेक लेने में संकोच ना करें।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सावन खुशियों की सौगात ला सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। हालांकि सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन का आवक बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button