रायपुर : नगर निगम की दो टीमों ने शनिवार को पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे फिल्मी पोस्टर लगाकर दीवारों की दशा खराब करने वाले फिल्मों के दो निर्माताओं पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. साथ ही पोस्टरों को दीवारों से निकाल कर सफाई की गई. निगम के नगर निवेश अधिकारी निशिकांत वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से पर्यटक व धार्मिक स्थलों का चित्र बनाया गया था, जिस पर कई फिल्मों व निजी विज्ञापनों का पोस्टर चिपका था.
इस पर निगम के मुख्यालय तथा जोन क्रमांक-6 की टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई. मुख्यालय की टीम द्वारा फिल्म निर्माताओं पर 10 हजार तथा जोन- 6 ने 5 हजार का जुर्माना लगाया गया.

















