ब्रेकिंग खबरें

रायपुर संभागछत्तीसगढ़

नववधुओं का सम्मान कर मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाएगा. आगामी 17 मार्च को राज्य स्तर पर नववधु सम्मान समारोह होगा. इसमें नवविवाहित वधुओं को सम्मानित कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सोमवार को राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई. इसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, लोकसभा आम निर्वाचन के महापर्व में मतदाताओं की भूमिका अहम है. प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचे, यह निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है. आगामी एक माह में राज्य स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे. बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीएस ध्रुव व डॉ. केआरआर सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.

युवा मतदातों पर जोर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा, कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष तौर पर आयोजित किए जाएं. उन्होंने इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा एनएसएस, एनसीसी और स्कॉउट गाइड के युवाओं से युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए.

What's your reaction?

Related Posts