ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Emergency Landing at Raipur Airport:  फ्लाइट में अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, जान बचाने के लिए सैकड़ों फीट की ऊंचाई से जमीन पर उतरा प्लेन, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing at Raipur Airport:  रायपुर: कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट में अचानक एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण फ्लाइट को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतारा गया। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद पायलटों की टीम ने रायपुर एयरपोर्ट से मेडिकल सहायता की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, महिला की हालत खराब होने पर विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे विमान को रायपुर एयरपोर्ट में सुरक्षित उतारा गया।

मौके पर मौजूद थी मेडिकल टीम

लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। महिला की बिगड़ती हालत देखकर उसे अस्पताल भेजने का निर्णय लिया गया। एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल भेजा गया। जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट ने करीब 1 बजे फिर से पुणे के लिए उड़ान भरी।

  • स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
  • कोलकता से पुणे की तरफ जा रही थी फ्लाइट
  • महिला यात्री की तबियत बिगड़ने के बाद लैंडिंग का फैसला
  • महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

क्रू मेंबर ने दिया प्राथमिक उपचार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरकर पुणे जा रही थी। तभी बीच रास्ते में एक महिला यात्री को गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो गई। जिससे विमान में मौजूद पैसैंजर्स परेशान हो गए। विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था जिसके बाद फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया।

महिला अस्पताल में भर्ती

इस खबर के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई थी, पर स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया त्वरित एवं समन्वित तरीके से की गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts