ब्रेकिंग खबरें

अपराधराष्ट्रीय

मछली चोरी करने का संदेह, 2 की मौत

मछली चोरी करने की संदेह पर एक ग्रामीण की डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. संदेही पुलिस को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कटघोरा थानांतर्गत ग्राम तानाखार में 65 साल का बुजुर्ग लालजी पाटले रहता था. गुरुवार सुबह लालजी की लाश खून से लथपथ विजय बहादुर की खेत में मिली. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची.

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने हत्या मानकर जांच को आगे बढ़ाया. पता चला कि गांव में रहने वाला विजय बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने खेत में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था. उसकी जाल से पिछले कुछ दिनों से लगातार मछली की चोरी हो रही थी और विजय बहादुर को मछली नहीं मिल रही थी. बुधवार की रात वह जाल की निगरानी कर रहा था. इस बीच रात के लगभग 2 बजे लालजी पाटले जाल के पास पहुंचा. विजय को संदेह हुआ कि कोई व्यक्ति उसकी जाल से मछली चोरी कर रहा है और वह मौके पर पहुंचा. उसने लालजी पाटले की लाठी को छीन लिया और उसी से लालजी पर हमला किया. गंभीर चोट लगने से लालजी खेत में गिर गया, उसकी मौत हो गई. घटना के बाद संदेही मौके से फरार हो गया. पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद विजय को पकड़ लिया. उससे कटघोरा थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि संदेही से पूछताछ कर हत्या के संबंध में सबूत जुटाई जा रही है.

What's your reaction?

Related Posts