गोल्ड की कीमतों में इस अभूतपूर्व गिरावट देखने को मिली है। जनवरी में जहां सोने का रेट 180779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, अब कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। जिसके बाद से निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या गोल्ड का रेट आने वाले समय में फिर से 1 लाख रुपये के नीचे आ सकता है। बता दें, बॉन्ड यील्ड में उछाल, फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में इजाफा आदि का असर गोल्ड मार्केट पर साफ देखने को मिल रहा है।
इस साल करीब 59,000 रुपये सस्ता हुआ है सोना
शुक्रवार को एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट 124940 रुपये के स्तर पर आ गया। जोकि रिकॉर्ड हाई की तुलना में करीब 59000 रुपये कम दाम है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में दाम गोल्ड का रेट 3539 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है। यह भी रिकॉर्ड हाई 5626.80 डॉलर प्रति आउंस की तुलना में 2087 डॉलर सस्ता है।
117500 रुपये तक गिर सकता है सोना
गोल्ड के मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर में मजबूती के साथ-साथ यूएस फेड रिजर्व की तरफ से फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना की वजह से गोल्ड की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में उछाल देखने को मिल रही है। वहीं, घरेलू स्तर पर रुपये में मजबूती का भी असर सोने पर दिख रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार गोल्ड के लिए इंटरनेशनल मार्केट में 3500 डॉलर प्रति आउंस का स्तर काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां से अगर रेट नीचे गया तो यह 3300 डॉलर प्रति आउंस के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं, भारत में गोल्ड का रेट 117500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क सकता है। यानी आने वाले समय में भी गोल्ड की कीमतों में गिरावट की संभावना बनी हुई है।
गोल्ड की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजहें
अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इस असर गोल्ड की कीमतों पर दिख रहा है। मौजूदा परिस्थितियों को अगर देखें तो फेड रिजर्व की तरफ से फिर से ब्याज दरों में इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं।
रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ है। यह भी सोने के बाजार के लिए अच्छी खबर नहीं है। इन सबके अलावा AI का गुब्बारा शेयर बाजार में फूट गया है। यह भी गोल्ड पर दबाव बढ़ा रहा है।


















