ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीयव्यापार

UPI लाइट से एक दिन में सिर्फ पांच लेनदेन होंगे

ऑनलाइन भुगतान को और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने UPI लाइट में एक दिन में अधिकतम पांच भुगतान की सीमा तय कर दी है. साथ ही एकल भुगतान की अधिकतम सीमा 200 से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है.

एनपीसीआई ने बैंकों और यूपीआई सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया है कि वे अनिवार्य रूप से 31 अक्तूबर तक यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप-अप फीचर दें. यूपीआई सेवा के सीधे बैंक से जुड़े होने की वजह से काफी लोग धोखाधड़ी के डर से यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करते. यह डर दूर करने के लिए यूपीआई लाइट सेवा की शुरुआत की गई थी. अभी यूपीआई लाइट में धनराशि जोड़नी पड़ती है. इस समस्या को दूर करने के लिए ऑटो टॉप-अप फीचर से जोड़ा गया है. इसमें आप रकम की सीमा तय कर सकते हैं.

What's your reaction?

Related Posts