रायपुर. खमतराई इलाके में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद रायपुर एसडीएम के रीडर ने एक सिविल इंजीनियर को गोली मारने की धमकी दे डाली. ऑफिस में घुसकर धमकी देने से पीड़ित परिवार दहशत में है. इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक सुखी होस के संचालक और सिविल इंजीनियर चेतन साहू को एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर प्रद्मुन मिश्रा ने देवपुरी के सांई वाटिका में अपने मकान निर्माण का ठेका दिया था. कुछ दिनों तक काम चला. इसके बाद पैसे देने में आनाकानी करने पर चेतन ने काम बंद कर दिया. इसी बात को लेकर नाराज होकर रीडर प्रद्मुन मिश्रा और अन्य लोग 5 अक्टूबर को चेतन के ऑफिस पहुंच गए. चेतन को गाली-गलौज करते हुए गोली मरवाने की धमकी देने लगे. काफी हंगामा करने के बाद चले गए. घटना के ऑडियो-वीडियो के साथ चेतन ने खमतराई थाने में आरोपी रीडर की शिकायत की. पुलिस ने प्रद्मुन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरतारी नहीं हुई है. घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है.
- खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर, 28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
- पुरी जाने वाली ट्रेनों पर असर, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
- रायपुर में रैली-जुलूस पर नए नियम लागू, 4 विभागों की NOC जरूरी; सफाई शुल्क ₹1,000
- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- रायपुर के भनपुरी में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, तीन महिलाएं गिरफ्तार


















