ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

Shivji Bhog in Sawan 2025: शिवजी को राशि अनुसार क्या भोग लगाना चाहिए, सोमवार व्रत बनेगा और भी खास

11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। शिवजी के इस प्रिय माह में शिवभक्त पूरे विधि-विधान से पूजा और व्रत करते हैं। आने वाला सोमवार शिवभक्तों के लिए सबसे खास होने वाला है क्योंकि इस दिन साल 2025 का पहला सावन सोमवार पड़ेगा। देश भर के शिव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने वाली है। वहीं कई लोग घर में ही पूजा करेंगे। अगर आप सावन सोमवार को पूजा करने जा रहे हैं या फिर व्रत रखने वाले हैं तो इसे एक चीज से और भी खास बना सकते हैं। भगवान शिव को आप अपनी राशि के हिसाब से भोग लगाएंगे तो आपको और भी पुण्य मिलेगा और महादेव की कृपा आप पर खूब बरसेगी। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों को इस बार सावन में शिवजी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए। नीचे डालिए एक नजर…

मेष राशि: हलवे का भोग

वृषभ राशि: खीर का भोग

मिथुन राशि: बेलफल का भोग

कर्क राशि: दही का भोग

सिंह राशि: खजूर का भोग

कन्या राशि: गन्ने के रस का भोग

तुला राशि: पंचामृत का भोग

वृच्छिक राशि: बेसन के लड्डू का भोग

धनु राशि: पेड़े का भोग

मकर राशि: मिश्री का भोग

कुंभ राशि: काले तिल की मिठाई का भोग

मीन राशि: ठेकुए का भोग

सावन सोमवार की तिथियां

बता दें कि इस साल सावन का महीना कुल 29 दिन का होने वाला है। दरअसल त्रयोदिशी तिथि के क्षय होने के वजह से ऐसा हो रहा है। इस साल सावन के महीने में 4 सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। दूसरा सोमवार 21 जुलाई को पड़ेगा। सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को पड़ेगा। वहीं सावन का आखिरी और सबसे खास सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा।

What's your reaction?

Related Posts