ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

Sawan Purnima:  सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए क्या करें दान

Sawan Purnima : हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा 09 अगस्त को है। शास्त्रों में भगवान शिव को समर्पित सावन माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। सावन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने व कुछ चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इतना ही पूर्णिमा व्रत भी अत्यंत कल्याणकारी, पापों से मुक्ति दिलाने वाले व पुण्य में वृद्धि करने वाला बताया गया है। जानें सावन पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. सावन पूर्णिमा पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन व वस्त्र का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पु्ण्यफल मिलता है और भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

2. सावन पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से जीवन की परेशानियां और विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

3. सावन पूर्णिमा के दिन तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और धन की स्थिति में सुधार होता है।

4. सावन पूर्णिमा के दिन शिव मंदिर में दीप दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन शिव मंदिर में दीपक जलाने से कर्ज संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है।

5. सावन पूर्णिमा के दिन चावल व दूध का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में बरकत आती है। मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है।

What's your reaction?

Related Posts