ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव में किया हर वादा पूरा करेंगे 70% पूरे भी हुएः भजनलाल शर्मा

जयपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने ओटीएस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सरकार के काम-उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि जनता ने चुनाव के दौरान भाजपा के वायदों पर विश्वास जताया था। हम उन सभी बायदों को पूरा करेंगे। दो साल में ही सरकार ने 70 फीसदी वायदे पूरे कर दिए हैं। 392 घोषणाओं में से 274 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं या प्रगतिरत है। बजट की भी 73 फीसदी घोषणाएं पूरी की जा चुकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार को जनता के बीच अपने हर साल के कामों का लेखा-जोखा रखने की बात कहते हैं, हमने बीते साल और अब फिर यह किया है। जनता के बीच कामों को बता रहे हैं। कांग्रेस के पांच साल के राज में जितने काम नहीं हुए, उससे ज्यादा हमने दो साल में किए हैं। सड़क, सिंचाई, पानी, बिजली, चिकित्सा, किसान, सिंचाई सहित किसी भी काम से तुलना की जा सकती है। कांग्रेसी इस पर नहीं बोलते। उनके राज में योजनाएं केवल कागजों और फाइलों में ही रहीं। कामों को अटकाया, लटकाया और भटकाया गया। भ्रष्टाचार और घोटाले किए गए। जिन्होंने भी राजस्थान का हक खाया है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कुछ मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं, बाकी भी बचेंगे नहीं। सरकार जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। सीएम ने विकास यात्रा के गीत का लोकार्पण, उपलब्धियों की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। उनके साथ डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, सीएस वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

काम गिनाने के साथ कांग्रेस पर यूं किया वार

कांग्रेस राज में काम फाइलों में दबा दिए जाते थे या फिर उन पर केवल राजनीति होती थी। ईआरसीपी और यमुना जल समझौते पर भी यहीं किया। हमने सरकार बनते ही दोनों प्रोजेक्ट्स पर काम जमीन पर करना शुरू किए। ईआरसीपी में 26 हजार करोड़ के काम स्वीकृत्त हो चुके हैं। जेजेएम में पीएम मोदी चाहते थे कि हर घर तक नल से पानी पहुंचे। लेकिन उन्होंने इस योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। बिजली तंत्र बदहाल कर दिया। अब उत्पादन क्षमता 6,363 मेगावाट बढ़ाकर 30,525 मेगावाट की है। 42,438 मेगावाट क्षमता को केंद्रीय उपक्रमों के साथ 1.93 लाख रूपए के एमओयू हुए हैं। 1.20 लाख के ज्वाइंट वेंचर कंपनियां बनी है। 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है। जल्द प्रदेश भर में ऐसा होगा।

युवाओं को बर्बाद किया, हमने 92 हजार नौकरियां दी, 20 हजार जल्द देंगे

कांग्रेस राज में पेपरलीक से प्रदेश की पहचान बनी थी। हमने ना केवल इसे रोका। बल्कि माफियाओं को जेल पहुंचाया। दो साल में 292 परीक्षाएं करवाई। 92 हजार नौकरियां दी। 20 हजार जल्द देंगे। 2.50 लाख निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजित किए। गरीबों के नाम पर बरगलाकर वोट लेने का काम किया। हमने 450 में गरीबों को सिलेंडर दिया। किसानों की सम्मान निधि 9 हजार रूपए की। किसानों को गेंहू पर 250 रूपए का बोनस दिया। पीएम आवास योजना में 7 लाख मकान मिल रहे हैं। 10 लाख जरुरतमंदों को और पेंशन दी। अन्नपूर्णा योजना में 450 की जगह 650 ग्राम भोजन किया। महिला सशक्तिकरण उनकी जैसे कागजों में नहीं किया। 19.45 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया। 12 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं।

तब अराजकता थी, अब 12 फीसदी अपराध कम

कांग्रेस राज में प्रदेश में अराजकता थी। डकैती, लूट, छेड़‌छाड़, महिला अत्याचार आम थे, आमजन असुरक्षित था। कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा। अब 12 फीसदी अपराध कम हो चुके हैं। 24 हजार कम मामले दर्ज हुए हैं। जबरन धर्म परिवर्तन रोकने को कानून लेकर आए। कानून का इकबाल बुलंद किया है। महिला अत्याचारो 11 प्रतिशत, एससी-एसटी अत्याचार 21 प्रतिशत कम हो चुके हैं।

What's your reaction?

Related Posts