Dhurandhar Worldwide Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है और थिएटर्स में मूवी के टिकट हाथोहाथ बिक रहे हैं। साल 2025 में 600 करोड़ क्लब में शामिल हो पाने वाली यह तीसरी भारतीय फिल्म बन चुकी है। दूसरे वीकेंड में पुष्पा-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोमवार को फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना दिया।
भारत में धुरंधर की कुल कमाई
महज 11 दिनों में फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। दूसरे वीकेंड में फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 140 करोड़ रुपये रहा है। यह किसी हिंदी फिल्म के लिहाज से अपने आप में एक नया रिकॉर्ड था। सोमवार को फिल्म की कमाई में 50% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बावजूद इसके कलेक्शन 29 करोड़ रुपये रहा। इसे जोड़कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की अभी तक की कमाई 379 करोड़ 75 लाख रुपये हो चुकी है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यही आंकड़ा 445 करोड़ 50 लाख रुपये है।
शॉकिंग है वर्लडवाइड कलेक्शन
इसी के साथ ‘दंगल’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के बाद यह सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में बड़े आराम से 8वीं पोजिशन पर जा बैठी है। बात फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म की विदेशों से कुल कमाई 16 मिलियन डॉलर हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें से आधी से ज्यादा इनकम बीते 4 दिनों में हुई है। सोमवार की कमाई के साथ फिल्म का अभी तक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। फिल्म की ग्रॉस कमाई 600 करोड़ 75 लाख रुपये हो गई है।
Day Worldwide Gross
1 – Rs. 41 करोड़
2 – Rs. 90 करोड़
3 – Rs. 158 crore
4 – Rs. 193 करोड़
5 – Rs. 234 करोड़
6 – Rs. 274 करोड़
7 – Rs. 319 करोड़
8 – Rs. 373 करोड़
9 – Rs. 446 करोड़
10 – Rs. 544 करोड़
11 – Rs. 600 करोड़
धुरंधर ने तोड़ा संजू और सैयारा का रिकॉर्ड
धुरंधर साल 2025 में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। इससे पहले सिर्फ विक्की कौशल की छावा और कांतारा – चैप्टर 1 इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। फिल्म के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स की बात करें तो यह सोमवार को YRF की ब्लॉकबस्टर हिट सैयारा (580 करोड़), पद्मावत (585 करोड़) और संजू (592 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ चुकी है।



















