ब्रेकिंग खबरें

खेल

IND vs SA, T20 World Cup 2026 : भारत-साउथ अफ्रीका मैच में होगा इन दो भाइयों का आमना-सामना, कभी साथ खेलते थे क्रिकेट

IND vs SA, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी. इस मुकाबले में दो भाइयों का भी आमना-सामना होगा, जो साथ खेल चुके हैं.

IND vs SA, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज के मैच 21 फरवरी से खेले जाएंगे. वहीं, टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मैच 22 फरवरी को खेलेगी. टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद यहां पहुंची हैं. लेकिन इस हाई-वोल्टेज क्लैश में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं भिड़ेंगे, बल्कि दो भाई भी आमने-सामने होंगे.

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में दो भाइयों टक्कर

भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान कोचिंग स्टाफ में एक अनोखा फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. दरअसल, साउथ अफ्रीका के साथ स्पेशलिस्ट कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर एल्बी मॉर्केल काम कर रहे हैं, वहीं भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल हैं. ये दोनों दिग्गज भाई हैं. बड़े भाई एल्बी मॉर्केल और छोटे भाई मॉर्ने मॉर्केल कभी साउथ अफ्रीका के लिए एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था. लेकिन इस बार दोनों एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे. इस टक्कर पर बात करते हुए एल्बी मॉर्केल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी मां हमसे ज्यादा टेंशन में हैं. वह नहीं जानती कि किसका सपोर्ट करना है, भारत का या साउथ अफ्रीका का.’ IND vs SA, T20 World Cup 2026:

दोनों भाइयों ने साथ खेला क्रिकेट

बता दें, एल्बी मॉर्केल ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 1 टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी20 मैच खेले, जहां वह ऑलराउंडर के तौर पर बड़े छक्के मारने और मीडियम पेस गेंदबाजी के लिए मशहूर थे. वहीं, मॉर्ने ने ज्यादा लंबा करियर खेला. उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 मैचों में तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया, उनकी हाइट और बाउंस ने उन्हें खास बनाया. इस दौरान ये दोनों भाई साउथ अफ्रीका के लिए कई मैच साथ में भी खेलने उतरे. उनके पिता और बड़े भाई भी क्रिकेट से जुड़े रहे हैं.

अब दोनों भाई अलग-अलग टीमों के साथ कोचिंग कर रहे हैं. एल्बी मॉर्केल साउथ अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में कंसल्टेंट के रूप में जुड़े हैं, जहां वे प्लेयर्स पर प्रेशर कम करने और अच्छा एनवायरनमेंट बनाने पर फोकस कर रहे हैं. वहीं मॉर्ने भारत के बॉलिंग अटैक को मजबूत बनाने में लगे हैं, जो पिछले कुछ टूर्नामेंट्स में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीत चुका है. ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि फैमिली राइवलरी का भी होगा. इनकी की कोचिंग स्ट्रैटजीज एक-दूसरे के खिलाफ टकराएंगी.

What's your reaction?

Related Posts