छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया है. दिन के समय धूप तेज रहने के कारण लोगों को दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है.
अगले 24 घंटों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की बढ़ोतरी का क्रम जारी रह सकता है.
जानें प्रमुख जिलों का तापमान
- बिलासपुर: 31.4°C
- जगदलपुर: 32.3°C
- दुर्ग: 32.2°C
- पेंड्रा रोड: 29.5°C
- अंबिकापुर: 28°C
बारिश की संभावना नहीं
वहीं बारिश के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है. वर्तमान में प्रदेश के ऊपर किसी भी तरह की प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है.
ये भी पढ़ें-
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में गुरूवार की सुबह हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कुल मिलाकर, प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो सकता है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 22 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा वहीं 23 फरवरी एक-दो स्थानों पर हल्की गतिविधि संभव साथ ही 24 फरवरी फिर से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया गया है, किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.



















