BSSC 2nd Inter Level Exam dates, CGL 4, karyalay parichari exam dates : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वर्ष 2026 के लिए आयोजित होने वाली 45 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर ( BSSC Calendar 2026) जारी कर दिया है। कैलेंडर में विज्ञापन जारी होने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और रिजल्ट तक की संभावित समयसीमा बताई गई है। बीएसएससी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक 26000 पदों के लिए बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 ( BSSC 2nd Inter Level Exam date ) की प्रारंभिक परीक्षा जून जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2026 व टंकण जांच परीक्षा नवंबर 2026 में होगा। नियुक्ति की अनुशंसा 2026 में होगी। आपको बता दें कि यह आयोग की सबसे बड़ी भर्ती है। करीब 33 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। यह भर्ती 2023 में निकली थी। लाखों अभ्यर्थियों को इसके परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार था।
वहीं 5,151 पदों के लिए कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (वि.सं. 06/25) भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी। बीएसएससी सीजीएल -4 चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (वि.सं. 05/25) के तहत 1,883 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। बिहार सीजीएल- 4 प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में निर्धारित की गई है। इसके अलावा 1951 पदों के लिए सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है।
सेकेंड इंटर लेवल का परीक्षा पैटर्न
कैसे होगा सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में चयन
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
एग्जाम पैटर्न
– प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। पेपर 2 घंटा 15 मिनट की होगी।
इंटर लेवल प्रीलिम्स एग्जाम पासिंग मार्क्स- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी, बीसी के लिए 36.5 फीसदी, एमबीसी के लिए 34 फीसदी, एससी एसटी के लिए 32 फीसदी हैं।
नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा रिजल्ट
विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने की स्थिति में रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा। वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को पीटी में पास किया जाएगा। ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।
कार्यालय परिचारी के 5208 पदों पर भर्ती की डिटेल्स
चयन- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। मल्टीपल चॉइस प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। 2 घंटा का पेपर होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होगी।
सामान्य अंक गणित – 30 अंक
सामान्य ज्ञान – 40 अंक
सामान्य हिन्दी – 30 अंक
बिहार सीजीएल -4 भर्ती की डिटेल्स
चयन- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान व गणित एवं मानसिक क्षमता जांच के प्रश्न आएंगे। मल्टीपल चॉइस प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी। 2 घंटा 15 मिनट का पेपर होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होगी।
प्रीलिम्स परीक्षा में किताब ले जा सकेंगे
प्रीलिम्स परीक्षा किताब सहित ली जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ तीन पुस्तक यानी प्रत्येक सेक्शन के लिए एक ही पुस्तक ले जा सकेंगे – सामान्य अध्ययन सेक्शन, गणित सेक्शन, सामान्य विज्ञान सेक्शन। किताबों में एनसीईआरटी /बिहार बोर्ड/ आसीएसई व अन्य बोर्ड के टेक्स्ट बुक ही मान्य होंगी। अन्य कोई गाइड या हाथ से लिखा कागज या इलेक्ट्ऱॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।
प्रीलिम्स व मेन्स एग्जाम में क्वालिफाइंग मार्क्स
अनारक्षित वर्ग – 40 प्रतिशत
पिछड़ा वर्ग – 36.5 प्रतिशत
अपि वर्ग – 34 प्रतिशत
अनु जाति/ जनजाति – 32 प्रतिशत
महिला वर्ग – 32 प्रतिशत
दिव्यांग – 32 प्रतिशत



















