ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगबस्तर संभागराष्ट्रीय

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली मल्लेश ने छोटेबेठिया में हथियार के साथ किया सरेंडर

छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली मल्लेश ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था और कई घटनाओं में शामिल रहा है।

नक्सली मल्लेश ने कांकेर के छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप में AK-47 के साथ हथियार सरेंडर किया. जानकारी के मुताबिक, मल्लेश डीवीसीएम था. वह ग्रामीणों के साथ आया. इसके बाद बीएसएफ की सेक्टर के जी ब्रांच एवं कमांडेंड राघवेंद्र सिंह 94 वाहिनी BSF के सामने सरेंडर किया.

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चलाए जा रहे अभियान के दबाव में आकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की नीति के तहत पुनर्वास, आर्थिक सहायता और समाज में पुनः बसाने की सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जी सकें।

What's your reaction?

Related Posts